कोलंबो, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के एक होटल में गुरुवार को एक भारतीय युगल का शव मिला, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। श्रीलंका की पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, युगल 27 मार्च से होटल में रह रहा था। दोनों की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की, लेकिन उनकी मौत का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”
मामले की खबर तब लगी थी, जब होटल ने पुलिस को सूचित किया था कि दोनों बुधवार से कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शव होटल के कमरे से बरामद किए।
dharmpath.com dharmpath