श्रीलंका में सूखे से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

कोलंबो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में भयानक सूखे से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी सप्ताहों में कम बारिश के कारण सूखा प्रभावितों की संख्या बढ़ सकती है।

कोलंबो, 21 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका में भयानक सूखे से 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगामी सप्ताहों में कम बारिश के कारण सूखा प्रभावितों की संख्या बढ़ सकती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा है कि 18 जिले सूखे की चपेट में हैं और बचाव दल लोगों को पेयजल और स्वच्छ जल वितरित कर रहे हैं।

आंकड़े के अनुसार, सूखे के कारण 1,041,690 लोग और 251,310 परिवार प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने शुक्रवार को सभी निजी संस्थानों से अनुरोध किया वे अपने-अपने संस्थानों में विज्ञापन और सजावट के लिए लगाई गईं लाइटों को बुझाकर बिजली का खपत घटाएं।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश में सूखे के कारण भविष्य में बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा और इसलिए सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अभी से किफायती तरीके से बिजली का उपयोग करें।

उन्होंने सभी से सूखे असर खत्म होने तक किफायती तरीके से बिजली का उपयोग करने का अनुरोध किया।

नेशनल वाटर सप्लाई एंड ड्रेनेज बोर्ड ने भी लोगों को चेताया है कि श्रीलंका की एक सबसे बड़ी नदी कालू गंगा के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए न करें, क्योंकि मौजूदा सूखे के कारण उसमें समुद्र का पानी मिल गया है।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंका में किसी समय युद्धग्रस्त क्षेत्र रहा देश का उत्तरी हिस्सा भी सूखे से गंभीर रूप से प्रभावित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493