श्रीलंका में 15 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

कोलंबो, 26 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के अधिकारियों ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

नौसेना के प्रवक्ता अकरम अलावी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि डेल्फ्ट द्वीप के पास समुद्र में नौ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं तेलेमन्नार के पास समुद्र से छह मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कुल तीन नौकाएं भी जब्त कर ली गईं।

श्रीलंका के मछुआरों ने मंगलवार को राजधानी कोलंबो में एक विरोध मार्च निकाला। उनकी मांग थी कि भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने के लिए भारतीय अधिकारी तत्काल कदम उठाएं।

श्रीलंका और भारत मछुआरों के अक्सर एक दूसरे की जल-सीमा में प्रवेश कर जाने की समस्या से दो-चार होते रहते हैं। दोनों देश इस समस्या का हल निकालने की कोशिश में जुटे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493