श्रीलंका : विपक्ष के प्रदर्शन में 1 की मौत

कोलंबो, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका में गुरुवार को विपक्ष की एक विशाल प्रदर्शन रैली के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के अनुसार, कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के मुताबिक, व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

अस्पताल के मुताबिक, आठ लोगों को विषाक्त भोजन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आठ अन्य को मामूली चोटे आई हैं। साथ ही 70 से ज्यादा लोगों को अत्याधिक शराब पीने के कारण भर्ती कराया गया।

श्रीलंका के संयुक्त विपक्ष ने जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों, सरकारी की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बुधवार को रैली का आयोजन किया।

यह प्रदर्शन पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के छोटे बेटे और सांसद नमल राजपक्षे द्वारा आयोजित किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति और उनके भाई गोटाभया राजपक्षे भी रैली में शामिल हुए।

विपक्षी सांसदों का कहना है कि रैली में हजारों लोग शामिल हुए लेकिन सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।

यह प्रदर्शन बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ और गुरुवार तड़के समाप्त हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493