कोलंबो, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलंबो हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों की हड़ताल के कारण कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में देरी हुई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी विमानन कंपनी श्रीलंका एयरलाइंस ने कहा है कि लंदन, बीजिंग, सिंगापुर और लाहौर जाने वाली उसकी उड़ानों में देरी हुई है।
भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों के प्रवेश करते समय उनके थैलों की तलाशी लिए जाने के विरोध में अधिकारियों ने हड़ताल की है।
हड़ताल हालांकि बुधवार दोपहर बाद समाप्त हो गई। हवाईअड्डा अधिकारियों ने उसके बाद कहा कि उड़ानों का समय से संचालन किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath