श्रीलंका : 2004 के सुनामी पीड़ितों के लिए 2 मिनट का मौन

कोलंबो, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में बड़े पैमाने पर 2004 में आई सुनामी में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को दो मिनट का मौन रखा गया। आपदा प्रबंधन केंद्र ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुबह 9.25 से 9.27 बजे तक दो मिनट का मौन रखा गया।

मुख्य स्मृति समारोह हिक्काडुवा के पेरालिया में आयोजित किया गया, जहां सुनामी की वजह से अबतक का सबसे बड़ा रेल हादसा हुआ था।

स्मृति समारोह सभी 25 जिलों में आयोजित किया गया।

रपट के अनुसार, सुनामी में सभी देशों के लगभग 2,80,000 लोग मारे गए और लापता हो गए।

श्रीलंका में, अनुमान था कि इस आपदा में 36,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 5,000 लापता हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493