मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार राम गोपाल वर्मा का कहना है कि हैदराबाद में न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अभिनेत्री बनने की इच्छा रखने वाली श्री रेड्डी ‘नेशनल सेलेब्रिटी’ बन गई हैं।
रड्डी ने फिल्म उद्योग में उनके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ‘कास्टिंग काउच’ के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार को तेलुगू फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के सामने सड़क पर अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।
इस पर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया, “श्री रेड्डी नेशनल सेलेब्रिटी बन गईं हैं। मुंबई में जो लोग पवन कल्याण (दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता) के बारे में नहीं जानते, श्री रेड्डी के बारे में बात कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath