श्रुति को भाई मुंबई मेट्रो की सवारी

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका श्रुति हासन ने मुंबई के पसीने छुड़ाने वाले ट्रैफिक से पिंड छुड़ाने का एक नया तरीका ढूंढ लिया है। उन्होंने मेट्रो की सवारी अपना ली है और वह इससे काफी खुश हैं।

श्रुति ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “मुंबई में आज सुबह मेट्रो पकड़ी। मैं कहना चाहूंगी कि मैं इससे प्रभावित हुई।”

श्रुति की आने वाली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ है, जिसमें वह बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

क्रिश निर्देशित और संजय लीला भंसाली व वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित ‘गब्बर इज बैक’ शुक्रवार सुबह रिलीज हो गई। यह तमिल फिल्म ‘रमना’ (2002) का रीमेक है। फिल्म में करीना कपूर अतिथि भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493