श्रेयस तलपड़े बांग्ला लेखक की भूमिका में दिखेंगे

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता श्रेयस तलपड़े आगामी एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में बांग्ला निर्देशक की भूमिका में दिखेंगे।

श्रेयस अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री सेलिना जेटली से बांग्ला सीख रहे हैं।

श्रेयस ने कहा, “‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ और ‘पेइंग गेस्ट्स’ में काम करते समय, हम अच्छे दोस्त बन गए। ‘पेइंग गेस्ट्स’ के लिए शूटिंग करते हुए मेरी पत्नी दीप्ति और सेलिना बहुत अच्छे दोस्त बन गए और दोनों अक्सर खरीदारी के लिए बाहर जातीं हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अक्सर साथ जाते थे, तभी मुझे पता चला की सेलिना अच्छी बांग्ला बोलती हैं।”

श्रेयस ने कहा, “जब मुझे इस फिल्म में बांग्ला किरदार मिला तो मुझे सेलिना का ही ख्याल आया। मैं इस भाषा के लहजे, बारीकियों और उच्चारण को समझना चाहता हूं।”

इस फिल्म के अक्टूबर 2018 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493