श्रेयस बेटी के पहले क्रिसमस को लेकर उत्साहित

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। सरोगेसी के जरिए पिता बने अभिनेता श्रेयस तलपडे अपनी बेटी के पहले क्रिसमस को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

वह सरोगेसी के जरिए पिछले साल ही पिता बने हैं।

‘इकबाल’ अभिनेता ने क्रिसमस को लेकर अपनी योजनाओं को साझा करते हुए कहा, “मुझे क्रिसमस बहुत पसंद है और यह क्रिसमस और भी खास होने जा रहा है क्योंकि इस बार हमारे साथ आद्या भी अपना पहला क्रिसमस मनाएगी। उसे लाइट्स पसंद है और उसके लिए क्रिसमस ट्री लगाने की सोच रहा हूं लेकिन मेरी शूटिंग भी है। यह मुश्किल लगता है। “

श्रेयस ‘माई नेम इज लखन’ से टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493