श्रेया को विमान में वाद्ययंत्र ले जाने से रोका गया

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस बात पर निराशा जताई है कि उन्हें सिंगापुर एयरलाइन्स की एक उड़ान में वाद्ययंत्र ले जाने से रोक दिया गया।

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने इस बात पर निराशा जताई है कि उन्हें सिंगापुर एयरलाइन्स की एक उड़ान में वाद्ययंत्र ले जाने से रोक दिया गया।

श्रेया ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “मुझे लगता है कि सिंगापुर एयरलाइन्स नहीं चाहती कि संगीतकार या कोई भी जो अपने कीमती वाद्ययंत्र साथ ले जाना चाहे वह इस विमान में यात्रा करे। चलिए, धन्यवाद, सीख मिल गई।”

श्रेया की इस पोस्ट के बाद एयरलाइन्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोकप्रिय गायिका से माफी मांगी।

ट्वीट में लिखा गया, “हाय श्रेया, यह जानकर हमें अफसोस हुआ। क्या हम आपको हुई इस परेशानी के बारे में और हमारे सहकर्मियों ने आपको इस बारे में क्या सलाह दी यह विस्तार से जान सकते हैं? धन्यवाद।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493