श्वार्जनेगर संग ब्रेक डांस में चोटिल हुईं क्लार्क

लॉस एंजेलिस, 30 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क ने खुलासा किया उनके चोटिल होने की वजह फिल्म ‘टर्मिनेटर जेनेसिस’ के सहकलाकार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के संग ब्रेक डांस थी।

क्लार्क (28) ने अपने चोटिल होने के बारे में फिल्म के प्रीमियर पर खुलासा किया।

उन्होंने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मैंने अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के साथ ब्रेक डांस करते हुए खुद को चोटिल कर लिया।”

क्लार्क इस समय चोटिल अवस्था में हैं और फिलहाल बैसाखी के बिना चल नहीं सकतीं। फिल्म के प्रीमियर पर भी वह बैसाखी के सहारे पहुंची थीं।

क्लार्क ने फिल्म में सारा कोन्नोर की भूमिका निभाई है, जिसे पिछले दो संस्करणों में अभिनेत्री लिंडा हैमिल्टन ने निभाया था।

क्लार्क से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस किरदार के बारे में हैमिल्टर से विचार-विमर्श किया था, उन्होंने कहा, “मैंने हैमिल्टन से बात नहीं की थी। पर उम्मीद करती हूं कि वह यह फिल्म जरूर देखेंगी और उन्हें यह पसंद भी आएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493