श्वेता त्रिपाठी की ‘द ट्रिप सीजन 2’ में वापसी

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)। वेब श्रृंखला ‘द ट्रिप’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इसके दूसरे सत्र में भी नजर आएंगी। यह चार गर्लफ्रेंड्स की कहानी है।

श्वेता ने कहा, “‘द ट्रिप’ की शूटिंग एक पार्टी की तरह थी। लड़कियों ने आश्चर्यजनक रूप से एक-दूसरे के संवाद में मदद की। मैं पर्दे पर उन्हें दोबारा देखने का इंतजार नहीं कर सकती।”

इस शो में श्वेता को लीसा हेडन, मल्लिका दुआ और सपना पब्बी के साथ थाईलैंड की एक यात्रा में दिखाया गया है। यह यात्रा एक भावनात्मक रोलर-कोस्टर में बदल जाती है।

इसके दूसरे सत्र की शूटिग राजस्थान में होगी।

वर्तमान में श्वेता ‘मिर्जापुर’ में गोलू गुप्ता की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, वह अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर काम कर रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493