बर्लिन, 26 जून (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब श्हालके04 ने स्विस स्ट्राइकर ब्रील इम्बोलो के साथ करार की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
क्लब ने रविवार को इस करार की पुष्टि करते हुए कहा कि यह करार पांच साल के लिए हुआ है।
19 साल के इम्बोलो ने यूरो 2016 में अपने देश के लिए हिस्सा लिया था। इससे पहले वह पेशेवर लीग में एफसी बासेल के लिए खेल रहे थे और वह तत्काल प्रभाव से जर्मन लीग क्लब से जुड़ गए हैं।
अपने देश के लिए इम्बोलो ने 14 मैचों में एक गोल किया है। मार्च 2015 में इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी ने अपने देश के लिए पहला मैच खेला था।
बासेल के लिए इम्बोवो ने मार्च 2014 के बाद से 86 मैचों में कुल 29 गोल किए हैं और 14 गोल करने में अपने साथियों की मदद की है।
dharmpath.com dharmpath