संकटग्रस्त यमन से 29 श्रीलंकाई नागरिक लौटे

कोलंबो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। संकटग्रस्त यमन के प्रभावित क्षेत्रों से 29 श्रीलंकाई नागरिक वापस वतन लौट आए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये लोग बुधवार रात कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे।

श्रीलंका के उप विदेश मंत्री अजीत परेरा ने नागरिकों की वापसी को सरकार के लिए एक बड़ी जीत बताया।

परेरा ने कहा, “इन देशवासियों की सुरक्षित वापसी सरकार के लिए एक बड़ी जीत है, क्योंकि ये लोग यमन में संघर्ष शुरू होने के कुछ दिन बाद ही स्वदेश लौट आए हैं।”

उन्होंने कहा, “यमन में अभी भी अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। इसलिए यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है कि हम इतनी जल्दी अपने नागरिकों को वहां से निकाल पाने में सफल रहे।”

यमन के जिबूती से सुरक्षति निकाले गए अन्य 17 श्रीलंकाई नागरिक शुक्रवार तक वतन पहुंच सकते हैं। इसके बाद सरकार का बचाव अभियान समाप्त हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493