संगकारा दे सकते हैं जगमोहन डालमिया मेमोरियल लेक्चर

कोलकाता, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा नवंबर में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले जगमोहन डालमिया मेमोरियल लेक्चर दे सकते हैं।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

सीएबी ने पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट मैच से पहले भी इस तरह के लेक्चर का आयोजन किया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम बैठक के कारण सभी राज्य संघ व्यस्त थे इसी कारण उसका यह कार्यक्रम हो पाया था।

इसके बाद इसे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के लिए 21 जनवरी तक स्थगित कर दिया था, लेकिन उस समय भी लेक्चर हो नहीं सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493