संगठन महामंत्री ने शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्री की निकाली हवा

1278410अनिल सिंह(खुसुर-फुसुर)- मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री ने शिवराज केबिनेट के एक मंत्री को दिन में तारे दिखा दिए,हुआ दरअसल यह की एक संघ के पदाधिकारी के भाई का कुछ शासकीय कार्य सत्ता से आ पड़ा और इसके लिए पैरवी की गयी लेकिन सम्बंधित विभाग के मंत्री जो हँसते हुए अड़े रहने के लिए विख्यात हैं और किसी भी कार्य को न कहने की आदत इनकी है ने अपनी आदत अनुसार उसे नहीं किया .जन सम्बंधित संघ के पदाधिकारी ने अपना तेवर संगठन मंत्री को दिखाया तो पहले से ही परेशान महोदय ने मंत्री जी की क्लास ले डाली और ऐसी क्लास ली की भवन भी हिलने लगा.

अब मंत्री जी अपनी इस फजीहत से आहत यह कोशिश करते रहे की किसी को पता न चले लेकिन खबरनवीसों ने यह खबर निकाल ही ली.अब मंत्री जी तो  अपने चिरपरिचित अंदाज में मुस्कुरा तो रहे ही हैं लेकिन सहमे हुए भी हैं क्योंकि मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट सुनी जा रही है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493