जयपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ अलवर जिले के बेहरोर के नजदीक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। दुर्घटना बुधवार तड़के लगभग 5.30 बजे हुई। उस समय श्रवण नोएडा से जयपुर जा रहे थे।
श्रवण एक नीलगाय को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई।
बेहरोर स्थित कैलाश अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डी. बी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, “उनकी रीढ़ की हड्डी में हल्का लीनियर फ्रैक्च र हुआ है।”
उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम बुधवार अपराह्न् उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी और उसके बाद आगे के इलाज पर विचार किया जाएगा।
चिकित्सक के मुताबिक, कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
संगीत की दुनिया में नदीम-श्रवण की जोड़ी बहुत चर्चित रही है और दोनों ने 90 के दशक में साथ मिलकर बहुत अच्छा संगीत दिया है।
‘आशिकी’ और ‘साजन’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी नदीम और श्रवण की जोड़ी अब साथ काम नहीं करती।
dharmpath.com dharmpath