संगीतकार समझें दर्शकों की नब्ज : वर्षन

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नवोदित संगीतकार वर्षन कहते हैं कि स्वतंत्र संगीत कलाकार होना आसान है, लेकिन जब सवाल फिल्म में संगीत देने का हो, तो दर्शकों की पसंद के बारे में चौकन्ना होना पड़ता है।

वर्षन आगामी तमिल फिल्म ‘पुरमपोक्कु एनगिरा पोधुवुदामै’ से फिल्मों में संगीतकार के रूप में करियर की शुरुआत कर हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मेरे लिए एक फिल्म निर्देशक की छत्रछाया में काम करना बहुत मजेदार था। एक स्वतंत्र संगीतकार होना बहुत आसान है, लेकिन जब फिल्म में संगीत देना हो, तो एक संगीत निर्देशक को दर्शकों की पसंद नापसंद के बारे में विश्लेषण करना चाहिए। ‘पुरमपोक्कु..’ ने मुझे एक संगीतकार से मनोरंजन करने वाले व्यक्ति में तब्दील किया।”

एस.पी. जननाथम निर्देशित इस फिल्म में विजय सेतुपथी, शाम, आर्य और कार्तिका नायर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक मई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493