संगीता घोष ने टीवी शो की सराहना की

मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। ‘परवरिश-सीजन 2’ में काम कर रहीं अभिनेत्री संगीता घोष का मानना है कि भारतीय टेलीविजन पर सीजन प्रारूप का रुझान अभिनेताओं के साथ ही लेखकों के लिए शानदार है।

अभिनेत्री संगीता ने आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि यह सीजन का विषय अच्छा है। यह अभिनेताओं और निमार्ताओं के लिए अच्छा है। इसे दोबारा नए सिरे से ला रहे हैं, क्योंकि आप थोड़ा स्थिर महसूस करते हैं।”

अभिनेत्री को उम्मीद है कि देश में यह रुझान टिका रहेगा।

संगीता इससे पहले ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘कहना है दिल जी ले जरा’ में नजर आईं थी। उन्होंने कहा, “आज कल जो कुछ चल रहा है, यह हमारे देश में दर्शकों के विचार हैं।”

‘परवरिश सीजन 2’ में संगीता एक मां के किरदार में हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गलत धारणा है कि इस तरह के किरदार करने के बाद किसी अभिनयकर्मी को किसी दायरे में बांध दिया जाता है।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मां का किरदार निभाऊंगी। यद्यपि मैं इसके पहले मां की ढेर सारी भूमिकाओं के लिए मना कर दिया था, ेलेकिन यह किरदार मुझे रोचक लगा।”

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के धारावाहिक ‘परवरिश सीजन 2’ में गौतमी कपूर, संदीप बसवाना, विनय जैन, दीपक काजिर, डायना और अनुज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493