संगीत आधारित फिल्म में काम चाहते हैं अरमान

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। ‘वजह तुम हो’ और ‘तुम्हें अपना बनाने की’ जैसे हिट गीत गाने वाले गायक अरमान मलिक ने कहा कि वह संगीत पर आधारित फिल्म पर काम करना चाहते हैं।

सोनू निगम और शेखर रावजियानी जैसे बॉलीवुड गायक पहले ही अभिनय क्षेत्र में कदम रख चुके हैं, वहीं अरमान भी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं।

अरमान ने आईएएनएस से कहा, “अगर कुछ अच्छा आता है तो मैं अभिनय की कोशिश करूंगा, खासतौर पर ऐसी फिल्में जो संगीत पर आधारित हों, जहां मैं संगीतकार या गायक का किरदार निभा सकूं।”

संगीतकार डब्बू मलिक के बेटे और मशहूर संगीत निर्देशक अनु कपूर के भतीजे अरमान ने कहा कि संगीत उनका पहला प्यार है और अगर उन्होंने कभी अभिनय किया तो वो संगीत से संबंधित होगा।

उन्होंने कहा, “मैं वास्तविक अभिनय करना चाहता हूं। व्यक्तिगत रूप से मुझे संगीत पसंद है और अगर मैं कभी अभिनय करता हूं तो यह सगीत से जुड़ा होगा, तभी अभिनय करते हुए मुझे अच्छा महसूस होगा।”

हालांकि 20 वर्षीय अरमान ने यह भी साफ कर दिया कि वह 25 या 26 साल की उम्र में या इसके बाद अभिनय क्षेत्र में कदम रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493