नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। ‘इकतारा’ और ‘कबीरा’ जैसे हिट गीत दे चुके गायक तोची रैना का कहना है कि समय के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखना आसान हो गया है, लेकिन अब यह काफी प्रतिस्पर्धी बन गया है।
रैना ने मुंबई से एक ई-मेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि संगीतकारों ने कई मंचों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी है। इससे पहले इस उद्योग में कदम रखना मुश्किल था, लेकिन अब चीजें आसान हो गई हैं।”
रैना ने पंडित विनोद कुमार के संरक्षण में संगीत सीखा है। वह भारतीय शास्त्रीय गायक बड़े गुलाम अली खान के शिष्य रहे चुके हैं। रैना वर्ष 2003 में मुंबई आए और बंदगी बैंड के सदस्य बने।
रैना का मानना है सोशल मीडिया युवाओं की प्रतिभा दर्शाने के लिए एक बड़ा मंच है।
dharmpath.com dharmpath