संगीत टूर के दौरान शराब से शॉन मेंडिस का परहेज

लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडाई गायक शॉन मेंडिस टूर के दौरान शराब का सेवन नहीं करते क्योंकि वह नहीं चाहते की नशे की हालत में उनसे कोई गलती हो जाए।

शॉन ने ‘टाइम्स स्टाइल’ पत्रिका को बताया, “क्या आपने स्टेज पर 60 मिनट तक गाया है? यह थका देने वाला है और नशे की हालत में तो ऐसा करना लगभग नामुमकिन सा है। कुछ ऐसे ड्रग्स हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं, लेकिन मुझे उनमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो इसलिए जब मैं 10 घंटे का हवाई सफर कर रहा होता हूं और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में तीन घंटे लगते हैं और तीन साक्षात्कार दे रहा होता हूं, तो ईमानदारी से कहूं तो शारीरिक रूप से मेरे लिए शराब पीना नामुमकिन सा है।”

उन्होंने कहा,”पॉप की दुनिया में आपको एक एथलीट की तरह होना चाहिए। मैं मजाक में नहीं कह रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493