संगीत में करियर पहले ही है : श्रद्धा

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। ‘सब तेरा’ और ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ जैसे गीत गा चुकीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर खुश हैं कि अभिनय के अलावा उनका संगीत करियर भी है।

श्रद्धा का मानना है कि वह अपने गीतों के लिए सकारात्मक समीक्षाओं की आभारी हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे मिले प्यार के लिए आभारी हूं। मुझे लगता है कि मेरा पहले से ही संगीत में करियर भी है।”

उन्होंने कहा, “इनमें से एक चुनने की आवश्यकता नहीं है। मुझे दोनों पसंद हैं।”

‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फिल्मों में मोहित सूरी के साथ काम कर चुकीं श्रद्धा ने बताया कि उनके साथ काम करना हमेशा खास रहा है।

वह आगामी फिल्म ‘साहो’ में दिखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493