संगीत मेरे दिल के करीब है : सुगंधा मिश्रा

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। गायिका एवं हास्य अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा गायन रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ की मेजबानी करती नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि संगीत उनके दिल के बेहद करीब है और उन्हें इस शो की मेजबानी करने में खुशी होगी।

सुगंधा ने कहा, “संगीत मेरे दिल के बेहद करीब है और बच्चों की खूबसूरत परफार्मेस देखने में खुशी होगी। मैं ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ जैसे शो का हिस्सा बनने पर खुश ही नहीं बल्कि गर्व महसूस कर रही हूं।”

‘द वॉयस इंडिया किड्स’ 6 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए अपनी गायन प्रतिभा दिखाने का मंच है।

इसमें नीति मोहन, शान और शेखर रावजियानी जैसे गायक व संगातकार कोच के रूप में नजर आएंगे।

शो का प्रसारण एंड टेलीविजन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493