संगीत वीडियो में नंदीश, रशमी साथ-साथ

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता नंदीश संधू अपनी पत्नी अभिनेत्री रशमी देसाई के साथ एक बार फिर ‘तेरी एक हंसी’ नामक संगीत वीडियो में नजर आएंगे। अंतिम बार दोनों को डांस आधारित रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में एक साथ थिरकते हुए देखा गया था।

नंदीश का कहना है कि जब उन्होंने यह गीत पहली बार सुना तो उन्हें बहुत पसंद आया।

अभिनेता ने अपने बयान में कहा, “पहली बार गीत सुनने पर बहुत पसंद आया। इस गीत के बाद मैंने खुद को शक्तिशाली पाया। मुझे महसूस हुआ कि यह गीत दर्शकों को पसंद आएगा। इसकी कहानी दिल छू लेने वाली है और इसलिए मैंने तुरंत इस संगीत वीडियों का हिस्सा बनने की सहमति दे दी।”

सूत्र के मुताबिक, वीडियो एक लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे एक गूंगी-बहरी लड़की से प्यार हो जाता है।

यह पहला मौका नहीं है, जब नंदीश संगीत वीडियो का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह अरिजीत सिंह के संगीत वीडियो का भी हिस्सा रहे हैं। वीडियो का शीर्षक ‘क्या हुआ’ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493