संगीत वीडियो में साथ नजर आएंगे विद्युत, हुमा

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी और विद्युत जामवाल को संगीत वीडियो का निर्माण करने वाली कंपनी ‘टी-सीरीज’ के एक वीडियो में साथ देखा जाएगा।

इस गाने के लिए राहत फतेह अली खान को लिया गया है और इसे गोवा में शूट किया जाएगा।

‘टी-सीरीज’ से प्रिया गुप्ता ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “हमारे अगले ‘टी-सीरीज’ के वीडियो का गीत राहत फतेह अली खान ने गाया है, जिसमें हुमा और विद्युत हैं। इसकी शूटिंग इस सप्ताह गोवा में होगी।”

इससे पहले एक संगीत वीडियो के लिए हुमा के भाई और अभिनेता साकिब सलीम तथा अभिनेत्री तापसी पन्नू को शामिल किया गया था।

साकिब को हॉलीवुड फिल्म ‘ऑक्लस’ के हिंदी संस्करण में अपनी बहन हुमा के साथ देखा जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, “अब बहना तुम्हारी बारी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493