संग्राम का ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ में हरियाणवी किरदार

मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। पहलवान-अभिनेता संग्राम सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ में हरियाणवी किरदार निभाते नजर आएंगे।

संग्राम मूलरूप से हरियाणा के ही रहने वाले हैं।

संग्राम निर्देशक सुजीत मंडल की फिल्म ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

संग्राम ने फिल्म की घोषणा के दौरान कहा, “सुजीत मंडल ने काफी अच्छी फिल्में बनाई हैं और फिल्म की कहानी हरियाणा पर आधारित है। मैं भी वहीं से हूं। लेकिन मैं देखूंगा कि वहां किस तरह का ‘ट्विस्ट पे ट्विस्ट’ होगा।”

उन्होंने कहा, “निर्देशक के साथ पूरी टीम काफी मेहनत कर रही है, ताकि हम संयुक्त और कुशल तरीके से काम कर सकें।”

संग्राम ने यह भी कहा कि वह इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जो एक गांव का सीधा-साधा लड़का है। उनके अनुसार, यह किरदार उनके असल जीवन से काफी मिलता जुलता है।

संग्राम टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 7’ और ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493