इस्लामाबाद, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर भारत के उच्चायुक्त टीसीए राघवन को विदेश कार्यालय तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज किया। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली।
डान ने विदेश कार्यालय के बयान के हवाले से कहा, “विदेश सचिव एजाज अहमद भारतीय उच्चायुक्त से मुखातिब हुए और नियंत्रण रेखा/अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर विरोध और चिंता जताई।”
dharmpath.com dharmpath