मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार, संजय दत्त की रिहाई से बेहद खुश हैं। उन्होंने संजय को बधाई दी है।
संजय साल 1993 के मुंबई विस्फोटों के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा पूरी कर गुरुवार को पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुए।
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने शुक्रवार को ट्विटर पर दिलीप और अपनी तरफ से संजय की रिहाई पर खुशी जताई।
सायरा ने लिखा, “दिलीप साहब संजय की रिहाई से काफी खुश हैं। मुझे वह वक्त याद है, जब संजय की गिरफ्तारी से आहत सुनील दत्त रातभर दिलीप साहब से परिवार का दर्द साझा करते थे।”
dharmpath.com dharmpath