संजय दत्त के ‘तोरबाज’ की शूटिंग किर्गिस्तान में शुरू

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त ने रविवार को किर्गीस्तान के बिश्केक में अपनी नई फिल्म ‘तोरबाज’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

संजय ने दो तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, “नया दिन, नई फिल्म। ‘तोरबाज’।”

इनमें से एक तस्वीर में वह भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं और दूसरी में संजय ‘आरती’ करते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अफगानिस्तान में निर्मित होगी।

फिल्म निर्माता राहुल मित्रा बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि वह बिश्केक के सुंदर शहर में शून्य से 10 डिग्री कम तापमान का आनंद ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493