पुणे, 25 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता संजय दत्त अपनी सजा पूरी करने के बाद गुरुवार सुबह महाराष्ट्र की यरवदा जेल से रिहा हो गए हैं।
संजय दत्त को 12 मार्च 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।
संजय दत्त को 1993 में गिरफ्तार किया गया था। वह विचाराधीन कैदी के रूप में पहले ही 18 महीने की सजा काट चुके थे। मई 2013 में अपनी बाकी बची 42 महीने की सजा काटने के लिए उन्हें जेल भेजा गया।
dharmpath.com dharmpath