मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त नार्वे में होने वाले 15वें बॉलीवुड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
बयान के अनुसार, संजय कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण होंगे। यह कार्यक्रम ओस्लो और लॉरेनस्कोग में आठ से 14 सितंबर तक आयोजित होगा।
अभिनेता आठ सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम निदेशक नसरुल्लाह कुरैशी ने कहा, “कार्यक्रम के पहले दिन संजय दत्त के शामिल होने को लेकर हम सब बेहद उत्साहित हैं। नार्वे के सिनेमा प्रेमियों को बॉलीवुड स्टार को देखकर बेहद खुशी होगी। संजय दत्त के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर हम सभी बेहद उत्साहित हैं।”
कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य मेहमानों के नाम भी जल्द ही सामने आएंगे।
कार्यक्रम में फिल्मों की स्क्रीनिंग व नृत्य प्रस्तुति के अतिरिक्त फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता पर भी सत्र होगा।
dharmpath.com dharmpath