संजय दत्त ने परिवार के साथ आगरा में स्कूटर की सवारी की

आगरा, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों न केवल अपनी अगामी फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग का आनंद ले रहे हैं बल्कि अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान वह पत्नी मान्यता और दो बच्चे बेटी इकरा और बेटा शहरान के साथ भी समय बिता रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार हैं, इसका निर्माण भूषण कुमार और संदीप सिंह कर रहे हैं।

मान्यता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक स्कूटर पर चारों बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा, “परिवार के साथ आगरा की गलियों में स्कूटर की सवारी की तुलना नहीं की जा सकती। सुंदर जीवन।”

उनके दोनों बच्चे सफेद कपड़े में थे, जबकि संजय साधारण शर्ट और पैंट में थे। वहीं मान्यता जींस और कुत्र्ते में थीं।

फिल्म ‘भूमि’ संजय दत्त की यरवदा जेल से आने के बाद पहली फिल्म है।

फिल्म की शूटिंग शहर से बाहर एक गांव बमरौली कटरा की पुरानी हवेली में की जा रही है।

फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग मार्च के मध्य तक जारी रहेगी। फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493