संजय दत्त बेटी त्रिशला से वर्चुअल मीडिया के जरिये मुखातिब हुए

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संजय दत्त रिहाई के बाद अमेरिका में पढ़ रही अपनी बेटी त्रिशला के साथ वर्चुअल मीडिया के जरिये मुखातिब हुए।

त्रिशाला ने अपने पिता की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक भावात्मक तस्वीर साझा की। साथ ही एक वीडियो चैट का स्नैपशॉट भी साझा किया और कैप्शन में लिखा, “माय पापा ड्यूक्स! आई लव यू।”

खबरों के अनुसार, त्रिशाला इस समय पढ़ाई की वजह से अपने पिता से नहीं मिल सकी हैं, लेकिन वह छुट्टियों में मुंबई आएंगी।

संजय साल 1993 के मुंबई विस्फोटों के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में पांच साल की सजा पूरी कर गुरुवार को पुणे की यरवदा जेल से रिहा हुए। इसके बाद वह मुंबई स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों व मित्रों से मुलाकात की। वह मीडिया और प्रशंसकों से भी मुखातिब हुए।

इसके बाद वर्चुअल मीडिया के जरिए उन्होंने कुछ समय अपनी सबसे बड़ी संतान बेटी त्रिशाला के साथ भी बिताया।

त्रिशाला, संजय और उनकी पूर्व पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493