संजय दत्त संग काम करना सपना पूरे होने जैसा : हुमायूं खान

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता हुमायूं खान का कहना है कि आगामी फिल्म ‘तोरबाज’ में संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिलना सपना पूरा होने जैसा है।

इन दिनों वे फिल्म के लिए कार्यशालाओं में व्यस्त हैं।

हुमायूं ने कहा, “हमने फिल्म के लिए कार्यशालाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन इसकी शूटिग नवंबर से शुरू होगी। यह एक बड़ी परियोजना है और संजय दत्त के साथ काम करना मेरा सपना रहा है। संजय सर, सलमान खान और शाहरुख खान मेरे आदर्श हैं।”

उन्होंने कहा, “अब जब यह सपना धीरे-धीरे सच हो रहा है तो मुझे शानदार महसूस हो रहा है।”

‘तोरबाज’ बाल आत्मघाती हमलावर पर आधारित है, यह गिरीश मलिक द्वारा निर्देशित है।

हुमायूं ने अपनी भूमिका के बारे भी बताया।

उन्होंने कहा, “मेरे किरदार का नाम भी हुमायूं है। मैं सेना के एक मेजर की भूमिका निभा रहा हूं, जो बच्चों की मदद करने में संजय सर की मदद की कोशिश करता है। यह एक सकारात्मक और दिलचस्प भूमिका है।”

हुमायूं कनाडा के साथ ही अफगान फिल्म उद्योग में भी काम कर चुके हैं।

भारत में काम के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे हॉलीवुड की तुलना में बॉलीवुड फिल्मों और किरदारों से अधिक जुड़ाव महसूस हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493