संजय ने जन्मदिन पर माता-पिता को याद किया

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त शुक्रवार को 57 साल के हो गए। जन्मदिन पर उन्होंने अपने माता-पिता सदाबहार अभिनेता-अभिनेत्री सुनील दत्त और नर्गिस को याद किया।

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त शुक्रवार को 57 साल के हो गए। जन्मदिन पर उन्होंने अपने माता-पिता सदाबहार अभिनेता-अभिनेत्री सुनील दत्त और नर्गिस को याद किया।

संजय ने शुक्रवार शाम अपने आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान मीडिया से कहा, “मैं अपने माता-पिता को याद कर रहा हूं। मुझे लगता है कि आज यदि वे यहां होते तो गौरवान्वित महसूस करते। अपने माता-पिता से बड़ा कोई नहीं होता। मुझे उनकी बहुत याद आती है।”

संजय ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

उन्होंने कहा, “कोई पार्टी नहीं है। परिवार और घनिष्ठ मित्रों के साथ जन्मदिन मनाना बेहतर है। हम सभी एक साथ रात का भोजन करेंगे।”

संजय ने कारावास के दौरान आए अपने जन्मदिनों को याद करते हुए कहा, “तीन वर्षो तक मैंने अपना जन्मदिन जेल में मनाया। आज मैं एक आजाद व्यक्ति हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने बच्चों के साथ हूं। मैं अपने बच्चों के साथ खाने के लिए बाहर जाऊंगा। मेरी पत्नी ने मुझे उपहार स्वरूप एक कार भेट की है। यह बहुत ही सुखद और चकित करने वाला है। मेरे बच्चों ने मुझे एक सुंदर कार्ड और केक भेट किया, अब और क्या चाहिए?”

संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने पति को सफेद रंग की ऑडी क्यू7 कार भेट की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493