संजय राउत का दावा- फरवरी तक गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार

नासिक (महाराष्ट्र): शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) नीत सरकार ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर है और फरवरी तक गिर जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर ‘न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाला गया, तो 16 विधायक (शिंदे गुट, जिसे बालासाहेबंची शिवसेना भी कहा जाता है) अयोग्य करार दिए जाएंगे. पिछले साल जून में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और शिंदे गुटों में बंटने तथा दल-बदल रोधी कानूनों के तहत अयोग्यता की मांग से जुड़ा मामला फिलहाल उच्चतम न्यायालय में लंबित है. शीर्ष अदालत 10 जनवरी को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी, जिसमें शिंदे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध भी शामिल है. राउत ने कहा, ‘‘यह अवैध सरकार वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और यह फरवरी नहीं देख पाएगी. अगर न्यायपालिका पर दबाव नहीं डाला गया तो (शिंदे गुट के) 16 विधायक जल्द ही अयोग्य करार दिए जाएंगे.’’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493