संजीव कपूर साफ तरीके से खाना पकाने का संदेश देंगे

मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर यहां खाना पकाने का प्रदर्शन कर साफ तरीके से खाना पकाने का संदेश देंगे।

एक बयान के मुताबिक, क्लीन कूकिंग एलायंस, टाटा ट्रस्ट और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर यहां 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश व गुजरात में एलायंस व्यवहार परिवर्तन अभियान शुरू करने जा रहा है। संजीव अभियान के एक हिस्से के रूप में खाना पकाने का प्रदर्शन करेंगे।

अगले छह महीनों में अभियान साफ, अधिक आधुनिक स्टोव और ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देगा, जो कि स्वास्थ्य को बेहतर और जलवायु व पर्यावरण की सुरक्षा कर सकता है।

संजीव ने कहा, “मेरे लिए अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का उपयोग करने और खुले में खाना पकाने से फैलने वाले प्रदूषण, स्वास्थ्य, जलवायु एवं पर्यावरण प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का यह एक बड़ा अवसर है।”

उन्होंने कहा, “एक रसोई विशेषज्ञ और प्रसिद्ध शेफ होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैं लाखों भारतीयों को प्रेरणा दूं और साफ खाना पकाने के उपकरणों को अपनाकर स्वस्थ व स्थायी वातावरण की रचना में उनकी मदद करूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493