संजीव कुमार को जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने किया याद

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋषि कपूर ने दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार को उनकी 79वीं जयंती पर याद किया।

ऋषि ने रविवार को ट्विटर पर संजीव कुमार के साथ अपनी एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की।

तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “महान प्रतिभा..संजीव कुमार आज 79 साल के हो गए होते। उनेक साथ एक फिल्म की थी, जो कभी रिलीज नहीं हो सकी। धन्यवाद हरि भाई, हमें आपकी फिल्में बेहद पसंद हैं।”

ऋषि अपनी अगली फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। वह फिल्म में 75 वर्षीय शख्स की भूमिका में हैं, जबकि बच्चन 102 वर्षीय पिता के किरदार में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493