संडरलैंड के इबोयू एक साल के लिए प्रतिबंधित

संडरलैंड, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा ने इंग्लिश फुटबाल क्लब संडरलैंड के डिफेंडर इममैनुएल इबोयू को गुरुवार को फुटबाल से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लेने से एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

इबोयू पर प्रतिबंध तब तक रहेगा जब तक वह उनके पूर्व एजेंट के पैसे नहीं चुका देते।

फीफा डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ही सप्ताह पहले संडरलैंड से जुड़ने वाले इबोयू को पहले 2013 में पैसे वापस करने का आदेश दिया गया था।

नौ सितंबर, 2014 को फीफा की अनुशासन समिति ने इबोयू पर 31 हजार 141 डॉलर का जुर्माना लगाया था और इस मामले के निपटारे के लिए चार महीनों का समय दिया था।

इबोयू ने अभी तक संडरलैंड के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493