संतुलित टीम पाकर खुश हूं : रोहित

मुम्बई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हरफनमौला खेल के लिए अपनी टीम की तारीफ की है और कहा है कि वह इस बात को लेकर खुश हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए उन्हें एक संतुलित टीम मिली है।

मुम्बई इंडियंस ने बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलोर ने सात विकेट पर 170 रन बनाए जबकि मुम्बई इंडियंस ने 18 ओवरों में ही चार विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

मैच के बाद रोहित ने कहा, “एक कप्तान के तौर पर आपको टीम का संतुलित होना जरूरी लगता है। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमने संतुलन के लिहाज से सही अंतिम एकादश का चयन किया और नतीजा हमारे सामने है।”

रोहित ने हरफनमौला खिलाड़ी क्रूनाल पंड्या की तारीफ की। क्रूनाल ने मैच के 11वें ओवर में बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स को आउट करके मुम्बई के बड़ा योगदान दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493