मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता आशीष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं अभिनेत्री अर्चना टेड जल्द ही टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में दिखाई देंगी।
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता आशीष शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं अभिनेत्री अर्चना टेड जल्द ही टेलीविजन धारावाहिक ‘संतोषी मां’ में दिखाई देंगी।
इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, वह शो में सिंदूरी के रूप में नजर आएंगी। सिंदूरी का किरदार सच्चे प्यार की तलाश में है और वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। महिला के रूप में वह थोड़ी ईष्र्यालु हैं, लेकिन उसे परिस्थितियों के हिसाब से आवरण ओढ़ना आता है।
अर्चना इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने इस शो के कुछ एपिसोड देखे हैं और मुझे इसके सभी किरदार पसंद हैं। मैं उनके साथ शूटिंग को लेकर उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।”
‘संतोषी मां’ का प्रसारण टेलीविजन पर होती है। इसमें ग्रेसी सिंह, सायंतनी घोष, रतन राजपूत, उपासना सिंह और अयाज अहमद प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath