संतोष ट्रॉफी : केरल ने छठी बार जीता खिताब

कोलकाता, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल ने रविवार को बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 (2-2) से मात देकर छठी बार संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने दमदार खेले दिखाया। केरल ने मैच की अच्छी शुरुआत की और जितिन एम.एस ने 19वें मिनट में गोल दागकर मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

एक गोल से पिछड़ने के बाद बंगाल ने भी अपने खेल को बेहतर किया लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरा हाफ बंगाल के लिए शानदार रहा और 68 वें मिनट में कप्तान जीतेन मुर्मू ने गोल करके मेजबान टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद, निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।

अतिरिक्त समय के पहले हाफ में भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई लेकिन दूसरे हाफ के 118वें मिनट विबिन ने गोल दागकर केरल को जीत के करीब पहुंचा दिया। बंगाल को दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के फ्री-किक मिली जिसे गोल में डालकर र्तीथांकर ने मैच में मेजबान टीम की अप्रत्याशित वापसी कर दी।

र्तीथांकर के शानदार गोल की बदौलत मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंच गया जहां केरल ने 4-2 से बाजी मार ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493