संतोष ट्रॉफी : बंगाल को हराकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर केरल

कोलकाता, 27 मार्च (आईएएनएस)। केरल की फुटबाल टीम ने 72वें संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट में मंगलवार को बंगाल को 1-0 से मात देकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।

मोहन बागान मैदान पर खेले गए इस मैच में केरल के लिए एकमात्र गोल केपी राहुल ने किया।

केरल और बंगाल ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।

बंगाल ने शुरुआत से ही इस मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा था। दोनों टीमों के बीच मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा। बंगाल ने छठे मिनट में गोल करने का अवसर हासिल किया था, लेकिन उनका शॉट केरल के गोल पोस्ट के ऊपर से होकर निकल गया।

इसके बाद, 13वें मिनट में केरल ने बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी इसमें असफल रहा। पहले हाफ तक दोनों टीमों का स्कोर शून्य पर अटका रहा।

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच काफी संघर्ष देखा गया। 90वें मिनट में जितिन एमएस ने राहुल को पास दिया, जिसे राहुल ने सफल रूप से बंगाल के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493