संतोष ट्रॉफी : सर्विसेस से भिड़ेगा महाराष्ट्र

नागपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। मेजबान महाराष्ट्र ने संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तमिलनाडु को एक गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उसका सामना सर्विसेस से होगा जो गोवा का हराकर फाइनल में पहुंची है।

पहला हाफ गोलरहित होने के बाद दूसेर हाफ में तमिलनाडु के प्रेम कुमार ने गेंद बचाने के चक्कर में अपने ही गोल पोस्ट में गेंद डाल दी।

महाराष्ट्र की टीम युवा खिलाड़ियों से सजी हुई है। टीम की आयु सीमा 23 साल है। महाराष्ट्र की टीम पूरे मैच में तमिलनाडु की टीम से कई बेहतर दिखी।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में सर्विसेस ने गोवा को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की।

सर्विसेस की टीम पूरे मैच में गोवा पर हावी रही। टीम ने हालांकि गोल करने के काफी मौके गवांए। लेकिन टीम के लिए गोल 115वें मिनट में आया। गोवा के मोहम्मद अली ने गेंद को बचाने के प्रयास में अपने ही गोल पोस्ट में गेंद को डाल कर टीम की हार तय कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493