चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। हाल ही में आर. बालकृष्णन उर्फ बाल्कि निर्देशित फिल्म ‘शमिताभ’ में नजर आईं अभिनेत्री अक्षरा हासन से आने वाली तमिल फिल्म ‘संदाकोझि 2’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अक्षरा से बात शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी कुछ निश्चित नहीं है। फिल्म के निर्माता कुछ सप्ताह बाद फैसला करेंगे कि वह फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं।”
फिल्म का निर्देशन लिंगुस्वामी करेंगे, जिन्होंने इस फिल्म के पहले भाग का भी निर्देशन किया था।
इससे पहले निर्माता मणिरत्नम ने अपनी तमिल फिल्म ‘कादल’ के लिए अक्षरा से संपर्क किया था, लेकिन अक्षरा ने इंकार कर दिया था।
अक्षरा ने ‘शमिताभ’ के बाद किसी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है।
dharmpath.com dharmpath