संदिग्ध आतंकवादी समूह की जांच कर रही ब्राजील पुलिस

निजी चैनल ‘ग्लोबो टीवी’ से मिली जानकारी में यह बात सामने आई है।

ग्लोबो टीवी के अनुसार, पुलिस जांच के दौरान समूह में एक पत्रकार को भेदिया बनाकर प्रवेश दिलाया गया था। बताया जा रहा है कि यह समूह ओलम्पिक खेलों के दौरान लोगों पर गोलीबारी के लिए पराग्वे से हथियार खरीदने की फिराक में है।

ग्लोबो टीवी के अनुसार, यह समूह ओलम्पिक खेलों को अपने दुश्मनों पर हमला करने के अवसर की तरह देख रहा है।

हाल ही में ब्राजील पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अपनी ईमानदारी जाहिर की और इनकी ओलम्पिक खेलों में हमला करने की भी योजना थी। इस समूह का भंडाफोड़ करने के दौरान 13 सदस्यीय आतंकवादी संगठन के बारे में संकेत मिले थे।

फ्रांस के नीस में हुए आतंकवादी हमले के बाद से ब्राजील ने ओलम्पिक खेलों के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493