संदिग्ध पैकेट मिलने पर ऑस्ट्रेलियाई संसद खाली कराई गई

सिडनी, 2 मई (आईएएनएस)। सिडनी में न्यू साउथ वेल्स(एनएसडब्ल्यू) स्थित संसद भवन इलाके में एक संदेहास्पद पैकेट मिलने के बाद सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों को संसद से खाली करा लिया गया।

एनएसडब्ल्यू के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विशेषज्ञ अधिकारियों ने बरामद सामान की जांच की और उसे सुरक्षित घोषित कर दिया।

एनएसडब्ल्यू के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सावधानी के तौर पर परिसर खाली करा लिया गया था, हालांकि अब सभी लोगों को इलाके में लौटने की इजाजत दे दी गई है।”

पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बाद सिडनी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह पुलिस को जांच में सहयोग कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493