संदीपा धर ने की अनुपम खेर की प्रशंसा

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर का बहुत सम्मान करती हैं क्योंकि वह कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को उठाते हैं।

संदीपा ने आईएएनएस से कहा, “कश्मीरी होने के नाते मैं अनुपम सर का बहुत सम्मान करती हूं क्योंकि वह कश्मीरी पंडितों के मुद्दों के बारे में बात करते हैं।”

उन्होंने कहा, “यह मुद्दा 25 से 30 सालों से है। कश्मीरी पंडितों को बचाने कौन आया? सरकार ने कोई मदद नहीं की। कश्मीरी पंडितों ने आज जो कुछ भी हासिल किया और जो भी राह बनाई वह अपने कठिन परिश्रम और शिक्षा की वजह से हासिल की।”

उन्होंने कहा, “हम देश में सबसे अधिक शिक्षित लोगों में से हैं। हम तंबुओं में रहते हैं और हमारे माता-पिता ने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष किया।”

संदीपा ने कहा कि उनके परिवार को कई वर्षो तक संघर्ष का सामना करना पड़ा।

अभिनेत्री संदीपा, सौरभ वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493